MP में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में क्या बने मुद्दे , एक्सपर्ट बोले मूल बातों को किसी ने नहीं उठाया

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 विधानसभा (Assembly) सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। कोरोना के साये में हो रहे उपचुनाव (By-Election) में इस बार वोटिंग (Voting) के लिए हर बार से अलग इंतजाम हैं। इन सीटों के लिए टोटल पोलिंग बूथ 9361 बनाए गए हैं. इनमें 1441 सहायक मतदान केंद्र हैं। इन सीटों पर कई दिग्गजों के साथ कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 63.67 लाख मतदाता करेंगे। मध्य प्रदेश के उपचुनाव कई मायनों में खास है कोरोना काल में हो रहे इन चुनाव में क्या मुद्दे रहे हैं  बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक मामलों के जानकार शिव अनुराग पटेरिया।

10 नवंबर को होगा फैसला
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण तोमर के अनुसार कोरोना महमारी के चलते 3 नवंबर को शाम 6 बजे मतदान प्रक्रिया में अंतिम एक घंटा कोविड-19 मरीजों और संदिग्ध संक्रमितों के लिए निर्धारित किया गया है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 नवंबर को मतों की गणना होगी और उसी दिन नतीजों की घोषणा की जायेगी। 28 सीटों पर हो रहे इस उपचुनाव के परिणाम मध्य प्रदेश में किसी भी दल की सरकार बनाने में बेहतद अहम साबित होंगे।
 
/ Updated: Nov 03 2020, 12:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email