दोनों बेटियों से करते हैं बेपनाह प्यार, लेकिन तीसरी हुई तो पत्थर दिल हो गए मां-बाप

महाराष्ट्र के बीड जिले में तीसरी बेटी होने पर किसी मां की गोद से बेटा उठाने वाले पत्थर दिल दम्पती CCTV में कैप्चर हो गए। उन्होंने अपनी नवजात बच्ची को हॉस्पिटल में छोड़ दिया था।

/ Updated: Oct 18 2019, 03:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. महाराष्ट्र के बीड जिले में एक हॉस्पिटल से बच्चा चोरी करने वाला कपल CCTV के चलते 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह कपल तीसरी बेटी होने से परेशान था। इसलिए उसने अपनी नवजात बच्ची को हॉस्पिटल में छोड़कर एक महिला का बच्चा उठा लिया था। पुलिस के अनुसार, धारुर गांव की रहने वाली सफीना ने 9 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। सफीना हॉस्पिटल के वार्ड-6 में भर्ती थी। सोमवार को वो हॉस्पिटल में अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे उसकी नींद लग गई। जब नींद खुली, तो बच्चा गायब था। हंगामा होने पर पुलिस को सूचित किया गया। CCTV कैमरे में अमर जोगदंड नजर आया। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अमर ने बताया कि उसके पहले से ही दो बेटियां हैं। हालांकि वो अपनी दोनों बेटियों से प्यार करता है। लेकिन तीसरी बेटी होने से वो परेशान हो गया था। इसलिए उसने अपनी बच्ची को हॉस्पिटल में छोड़कर बच्चा चोरी कर लिया।