चारों तरफ काला धुआं और सिर्फ चीखें, मौत का वो तांडव बेहद खतरनाक था

वीडियो डेस्क।  महाराष्ट्र के पुणे  में सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 18 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की तीन गाड़ियां और दमकल टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दरअसल, यह घटना पुणे के पिरानगट इंडस्ट्रियल जोन में हुई है। 
 

/ Updated: Jun 08 2021, 08:29 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  महाराष्ट्र के पुणे  में सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 18 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की तीन गाड़ियां और दमकल टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दरअसल, यह घटना पुणे के पिरानगट इंडस्ट्रियल जोन में हुई है। जहां एसवीएस केमिकल्स नाम की इस फैक्ट्री में शाम करीब 5 बजे काम के दौरान अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरा मच गई, देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट एक बड़ी वजह हो सकती है।