इस मॉनसून समुद्र की लहरें करेगी मुंबई को तबाह, तबाही की आहाट से दहला आमची मुंबई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश से जनजीवन बेहाल है। रविवार को भारी बारिश से राजधानी के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शहर में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

/ Updated: Jul 05 2020, 03:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश से जनजीवन बेहाल है। रविवार को भारी बारिश से राजधानी के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शहर में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही हाई टाइड होने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि अगले तीन घंटे तक मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में बरसात जारी रहेगी। जानकारी के मुताबिक, लगातार भारी बारिश के चलते नवी मुंबई के वाशी और मुंबई के किंग्स सर्किल, चेंबूर सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शहर के कई इलाकों में दीवार ढहने, पेड़ गिरने और जलजमाव की खबरें सामने आईं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वसई में 144.0 मिमी, विरार में 160.0 मिमी, वाडा में 67.0 मिमी, दहानू में 49.6 मिमी, पालघर में 141.0 मिमी, बोईसर में 77.0 मिमी, जौहर में 73.0 मिमी और मोखदा में 35.4 मिमी बरसात दर्ज की गई।