महाराष्ट्र की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 12 की मौत, 50 से ज्यादा लोग जख्मी

महाराष्ट्र के धुले जिले की एक केमिकल फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से धमाका हो गया है। इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा लोग होने की खबर है। बताया जाता है कि घटना के समय फैक्ट्री में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

/ Updated: Aug 31 2019, 02:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. महाराष्ट्र के धुले जिले में शनिवार को एक फैक्ट्री में धमाके होने से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा लोगों की जख्मी होने की खबर है।  यह घटना धुले के शिरपुर कस्बे की है जहां अचानक एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जाता है कि विस्फोट इतना भीषण था कि इसकी अवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। यह हादसा सुबह करीब 9 बेज के आस-पास का बताया जाता है।

फैक्ट्री में काम कर रहे थे 100 से ज्यादा लोग
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि बताया जाता है कि यह धमाका कई सिलेंडरों में एक साथ आग लगने की वजह से हुआ है। फैक्ट्री में लगभग 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। यह फैक्ट्री शिरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में है।