दुनिया को दिखाना चाहता था कि वो आखिर क्यूं मरने चला था, फिर देखिए क्या हुआ

यह शॉकिंग वीडियो मुंबई से सटे ठाणे का है। 50 साल का यह शख्स घरेलू कलह से परेशान था। वो सारी दुनिया को दिखाना चाहता था कि कितना दुखी है। यह और बात रही कि एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने सारा मामला बदल दिया।
 

/ Updated: Dec 04 2019, 12:14 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. यह है ठाणे के शिवाजी चौक स्थित ब्रिज। घटना मंगलवार की है। इस शख्स का नाम है धानाजी भगवान कांबले। 50 वर्षीय धानाजी घरेलू कलह से परेशान था। वो सारी दुनिया को दिखाना चाहता था कि कितना दुखी है। इसलिए वो ब्रिज पर पहुंचा। फिर गले में फंदा डालकर नीचे लटक गया। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन वहां ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने इंसानियत निभाई। उसने जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों को इकट्टा कर लिया। संयोग देखिए, उसी वक्त वहां से एक क्रेन गुजर रही थी। क्रेन की मदद से फौरन कांबले को नीचे उतारा गया। इससे उसकी  जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।