CAA के समर्थन में हुई ऐसी शादी कि बिना बैंड बाजे के पहुंची बारात, और बराती बनीं गाय

वीडियो डेस्क। गुजरात के सूरत में दूल्हा-दुल्हन ने CAA का समर्थन करने का बेहद दिलचस्प तरीका निकाला है। उन्होंने इसे मेहंदी की रस्म से जोड़ दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौ संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेकर शादी में गायों को खास मेहमान बनाया। 

/ Updated: Feb 04 2020, 01:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। गुजरात के सूरत में दूल्हा-दुल्हन ने CAA का समर्थन करने का बेहद दिलचस्प तरीका निकाला है। उन्होंने इसे मेहंदी की रस्म से जोड़ दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौ संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेकर शादी में गायों को खास मेहमान बनाया। गायों को सजाया-संवारा गया। उनका विशेष सत्कार किया गया। दूल्हा रोहित और दुल्हन अभिलाषा की यह अनूठी शादी मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दूल्हे ने इसकी वजह बताई,'कुछ राजनीति पार्टियां CAA को लेकर भ्रम फैला रही हैं। इसलिए मैंने लोगों को जागरूक करने यह तरीका अपनाया।