बैठी मुद्रा में ब्रह्मलीन हुए महंत नरेंद्र गिरि, मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से दी गई भू-समाधि, देखें Video

वीडियो डेस्क। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri Death) की मौत पर अभी भी रहस्य बना हुआ है। आज उन्हें भू-समाधि दी गई। महंत ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि बलवीर गिरी मेरी समाधि पार्क में नींबू के पेड़ के पास दी जाए। यही मेरी अंतिम इच्छा है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri Death) की मौत पर अभी भी रहस्य बना हुआ है। आज उन्हें भू-समाधि दी गई। महंत ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि बलवीर गिरी मेरी समाधि पार्क में नींबू के पेड़ के पास दी जाए। यही मेरी अंतिम इच्छा है। धनंजय विद्यार्थी मेरे कमरे की चाबी बलवीर गिरी को दे देना। बहरहाल, आज सुबह महंत नरेंद्र गिरी का 5 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दोपहर बाद बाघंबरी मठ में ही महंत को भू-समाधि दी गई। महंत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में शहरी क्षेत्र के 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज में छुट्‌टी कर दी गई थी। प्रयागराज में महंत नरेंद्र गिरि का पोस्टमॉर्टम सुबह करीब 10 बजे पूरा हुआ। यह सुबह 8 बजे शुरू हुआ था। महंत नरेंद्र गिरि महाराज के पार्थिव शरीर को समाधि दिए जाने से पहले स्नान कराने के लिए संगम ले जाया गया। वहां कुछ धार्मिक क्रिया-कर्म पूरे किए गए।

Related Video