निर्भया केस के दोषी विनय की नई चाल से अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे तक,देखिए सभी बड़ी खबरें 100 सेकेंड्स में

निर्भया के गुनहगार विनय शर्मा ने फांसी से बचने के सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद अब नया पैंतरा चला है
 

/ Updated: Feb 20 2020, 07:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

निर्भया के गुनहगार विनय शर्मा ने फांसी से बचने के सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद अब नया पैंतरा चला है। उसके वकील एपी सिंह ने गुरुवार को कोर्ट में अर्जी दायर की। इसमें विनय ने खुद को मानसिक बीमार और सिजोफ्रेनिया से पीड़ित बताया है। मोटेरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीब 70 लाख लोगों के आने के दावे को अहमदाबाद प्रशासन ने गलत बताया है। प्रशासन ने कहा कि इस रोड शो में सिर्फ 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उत्तर कर्नाटक के गडग जिले के एक 350 साल पुराने लिंगायत मठ ने 33 साल के एक मुस्लिम व्यक्ति दीवान शरीफ रहिमनसब मुल्ला को मुख्य पुजारी बनाने का फैसला किया है।