राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बना, असदुद्दीन ओवैसी ने दे डाला अजीबोगरीब बयान

संसद के बजट सत्र में आज यानी बुधवार को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि से जुड़ा विषय मेरे दिल के करीब रहा है। 

/ Updated: Feb 05 2020, 07:26 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। संसद के बजट सत्र में आज यानी बुधवार को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि से जुड़ा विषय मेरे दिल के करीब रहा है। पीएम मोदी कैबिनेट से आज राम मंदिर ट्रस्ट को मंजूरी मिल गई है। इसका ऐलान संसद में पीएम मोदी ने किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 87 दिन बाद इसकी रूपरेखा तैयार कर देश के सामने पेश किया गया। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए ट्रस्ट का नाम होगा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा। अब अयोध्या ट्रस्ट की घोषणा के वक्त पर सवाल उठाया जा रहा है। AIMIM के प्रसीडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'संसद सत्र 11 फरवरी को खत्म होगा। घोषणा 8 फरवरी के बाद हो सकती थी। लेकिन लगता है कि बीजेपी दिल्ली चुनाव को लेकर चिंता में है।'