VIDEO इन बच्चों का क्या कसूर? दिल्ली में हिंसक भीड़ ने स्कूल बस पर की पत्थरबाजी

नागरिकता कानून के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुआ। ये हिंसक प्रदर्शन दिल्ली के जाफराबाद, सीलमपुर में हुए। यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नागरिकता कानून का विरोध करने जुटे थे।

/ Updated: Dec 17 2019, 07:15 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नई दिल्ली. नागरिकता कानून के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुआ। ये हिंसक प्रदर्शन दिल्ली के जाफराबाद, सीलमपुर में हुए। यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नागरिकता कानून का विरोध करने जुटे थे। देखते ही देखते ये प्रदर्शन हिंसक हो गया। यहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। स्कूली बच्चों से भरी बस पर भी पथराव किया गया। कम संख्या में पुलिसकर्मी होने के चलते प्रदर्शनकारी पुलिस पर हावी हो गए। प्रदर्शनकारी पुलिस को चैलेंज भी कर रहे थे। गलियों में बड़ी संख्या में उपद्रवी इकट्ठा थे, चारों ओर से पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया।