कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में प्रियंका ने मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली में  कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं को देश का मतलब बताया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आज यानी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को भारत बचाओ का नाम दिया गया है। इसे संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं को देश का मतलब बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही थी। लेकिन मोदी सरकार ने इसे निचले स्तर पर ला दिया। रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि देश को बचाने की नैतिक जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही हमारे नेता है।

Related Video