Video: हाथों में गमछा, कुर्ता पाजयामा... भारत में लगीं 100 करोड़ वैक्सीन तो एक अलग अंदाज में दिखे PM मोदी
वीडियो डेस्क। Corona Virus के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत ने 21 अक्टूबर को एक ऐतिहासिक उपलब्धिक हासिल कर ली। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा कर लिया है। यह आंकड़ा सुबह 9.45 बजे पूरा हो गया है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने tweet करके दी।
वीडियो डेस्क। Corona Virus के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत ने 21 अक्टूबर को एक ऐतिहासिक उपलब्धिक हासिल कर ली। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा कर लिया है। यह आंकड़ा सुबह 9.45 बजे पूरा हो गया है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने tweet करके दी। इस मौके पर देशभर में उल्लास है। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल(RML) में एक कार्यक्रम रखा गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) मौजूद रहे। RML में 100करोड़ वां टीका बनारस के दिव्यांग अरुण रॉय को लगाया गया। मोदी ने एक tweet करके लोगों को बधाई दी है। मोदी ने लिखा-'भारत ने लिखा इतिहास: हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय के गवाह हैं। 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।' पीएम मोदी ने टीका लगा रही नर्स से भी बात की। वहां के स्टॉफ से पीएम मोदी मिले।