इटली में लाशों वाली तस्वीर से लेकर कोरोना की दवा तक...ये 10 बातें आपको जान लेनी चाहिए

वीडियो डेस्क। कोरोना संक्रमण का असर और तेज होता जा रहा है। दुनिया के 195 देशों में अब तक 471,036 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे अब तक 21,284 लोगों की जान जा चुकी है। मौत के बढ़ते मामले इटली और स्पेन चीन से आगे निकल चुके हैं

/ Updated: Feb 05 2022, 03:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कोरोना संक्रमण का असर और तेज होता जा रहा है। दुनिया के 195 देशों में अब तक 471,036 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे अब तक 21,284 लोगों की जान जा चुकी है। मौत के बढ़ते मामले इटली और स्पेन चीन से आगे निकल चुके हैं। चीन में जहां अब तक 3287 लोगों की मौत हुई है। वहीं स्पेन में 3647 तो इटली में 7503 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा है। देश दुनिया के तमाम दिग्गज भी कोरोना के चपेटे में आए हैं। वहीं कोरोना वायरस को लेकर 10 तरह के झूठ फैलाए जा रहे हैं। जानिए निका सच क्या है। 
1- कई लाशों वाली इटली शहर की तस्वीर
सच्चाई - एक फिल्म कांटेजिअन का सीन है। 
2- 498/- का जिओ का फ्री रीचार्ज। 
सच्चाई - कंपनी ने ऐसा कोई दावा नहीं किया है। 
3- केई लोग जमीन पर पडे सहायता के लिए चिल्ला रहे हैं। 
सच्चाई - वर्ष 2014 के एक आर्ट प्रोजेक्ट की तस्वीर है। 
4- डॉ रमेश गुप्ता की किताब जंतु विज्ञान में कोरोना का इलाज है। 
सच्चाई - नहीं है। 
5- मेदांता हास्पिटल के डॉ नरेश त्रेहान की नेशनल इमर्जेंसी की अपील। 
सच्चाई - डॉ त्रेहान ने कोई अपील नहीं की। 
6- एक कपल की तस्वीर जो 134 पीड़ितों का इलाज करने के बाद संक्रमण का शिकार हो गए। 
सच्चाई - तस्वीर किसी डॉक्टर कपल की नहीं है। एयरपोर्ट पर एक जोड़े की है। 
7- कोविड 19 कोरोना की दवा। 
सच्चाई -  यह दवा नहीं, जांच किट है। 
8- कोरोना वायरस का जीवन 12 घंटे तक। 
सच्चाई - 3 घंटे से 9 दिन तक। 
9- रूस में 500 शेर सड़कों पर। 
सच्चाई - एक फिल्म का सीन है। 
10- इटली की ताबूत वाली तस्वीर। 
सच्चाई - यह 7 वर्ष पुराने एक हादसे की तस्वीर है, कोरोना से इसका कोई संबंध नहीं है। 
अफवाहों से दूर रहें
घर में रहें सुरक्षित रहें, सतर्क रहें
ध्यान रहे हमें कोरोना को हराना है