दिल्ली चुनाव के वे जहरीले बयान... जिन पर मचा बवाल और बदल गई राजनीति

वीडियो डेस्क। इस बार का दिल्ली विधानसभा चुनाव ऐसा था जिस पर सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे देश की नजरें टिकी हुई रहीं। हर पार्टी ने जनता को लुभाने के लिए तमाम दावे और वादे किए। तो वहीं खुद की पीठ थपथपाते हुए कुछ सियासतदार बयानबाजी के दौर में शब्दों की मर्यादा भूल गए। ये वे बयान थे जिन्होंने दिल्ली के चुनाव के रुख को बदल दिया। इन बयानों पर ऐसा बवाल मचा सड़क से लेकर संसद हंगामा रहा। फिर चाहे वो अनुराग ठाकुर का गोली मारो बयान हो या फिर राहुल गांधी का पीएम मोदी को लेकर डंडा बयान

/ Updated: Feb 11 2020, 09:21 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। इस बार का दिल्ली विधानसभा चुनाव ऐसा था जिस पर सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे देश की नजरें टिकी हुई रहीं। हर पार्टी ने जनता को लुभाने के लिए तमाम दावे और वादे किए। तो वहीं खुद की पीठ थपथपाते हुए कुछ सियासतदार बयानबाजी के दौर में शब्दों की मर्यादा भूल गए। ये वे बयान थे जिन्होंने दिल्ली के चुनाव के रुख को बदल दिया। इन बयानों पर ऐसा बवाल मचा सड़क से लेकर संसद हंगामा रहा। फिर चाहे वो अनुराग ठाकुर का गोली मारो बयान हो या फिर राहुल गांधी का पीएम मोदी को लेकर डंडा बयान
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान मंच से देश के गद्दारों को गोली मारने के नारे लगावाए। अनुराग ठाकुर रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नारे लगावए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि गद्दारों को भगाने के लिए नारे भी चाहिए। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव को भारत की अस्मिता को बचाने का चुनाव बता दिया। 
कपिल मिश्रा, भाजपा नेता  
मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि 8 फरवरी को इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। उनके इस ट्वीट पर खूब बवाल हुआ। दिल्ली सीईओ कार्यालय ने मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। 
प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की तुलना आतंकवादी से कर दी थी। वे मादीपुर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि देश में अरविंद केजरीवाल जैसे नटवरवाल और आतंकवादी हैं। 
योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएम
दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम के ख़िलाफ़ जारी प्रदर्शनों को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शाहीन बाग़ में बिरयानी खिला रहे हैं.'
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
दिल्ली विधानसभा चुनाव में नेताओं के बिगड़े में राहुल गांधी भी पीछ नहीं रहे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद आपत्तिनजक बातें कह दीं। इस बयान के बाद राजनीति में उथल पुथल हुई। मोदी ने संसद में राहुल गांधी को करारा जवाब दिया। इतना ही नहीं संसद में इस बयान को लेकर झड़प भी हुई। 
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री  
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया. बाबरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम का बटन इतने गुस्से के साथ दबाना कि बटन यहां बाबरपुर में दबे, करंट शाहीन बाग के अंदर लगे। 
गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि “यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है। यहां सुइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। ये दिल्ली चुनावों के वे विवादित बोल थे जिन्होंने दिल्ली के चुनावी दंगल को एक नई हवा दी।