कांग्रेस ने पूरे देश का रेप किया...भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार

संसद के शीत कालीन सत्र के आखिरी दिन राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान पर जमकर हंगामा हुआ। स्मृति ईरानी सहित भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। 

/ Updated: Dec 13 2019, 04:31 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। संसद के शीत कालीन सत्र के आखिरी दिन राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान पर जमकर हंगामा हुआ। स्मृति ईरानी सहित भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे। भाजपा देश के मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा हंगामा कर रही है। झारखंड में राहुल गांधी ने कहा था कि मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया हो गया है।"आओ, हमलोग का रेप करो"पश्चिम बंगाल की भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, "वो लोग रेप की बात कर रहे हैं। अभी मोदी जी के मेक इन इंडिया का सभी ने वेलकम किया। लेकिन राहुल जी ने बोला है रेप इन इंडिया। तो सबको ले आओ। वेलकम कर रहे हैं। आओ, हमलोग का रेप करो। हम लोग महिला है। पूरे भारतीय महिला का यह अपमान है। भारत माता का अपमान है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के हुगली से लोकसभा सांसद हैं लॉकेट चटर्जी।