राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान के बाद लोकसभा में 2 मिनट तक ऐसे गरजी स्मृति ईरानी

 राहुल ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया हो गया है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन राहुल गांधी के एक बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ।

/ Updated: Dec 13 2019, 02:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राहुल ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया हो गया है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन राहुल गांधी के एक बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी ने कहा यह इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता स्पष्ट रूप से यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं का बलात्कार किया जाना चाहिए। क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों के लिए संदेश है?लोकसभा में हंगामे के बीच भाजपा सांसदों ने वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए। स्मृति ईरानी ने कहा, "राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं। राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक है। क्या इसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। वीडियो में देखें कैसे लोकसभा में 2 मिनट तक गरती स्मृति ईरानी।