सड़कों में दरार, फूटी घर की छतें... एक के बाद एक झटकों से थर्राया असम, मंजर देख कांप जाएंगे आप

वीडियो डेस्क। असम के सोनितपुर में बुधवार सुबह करीब 7.51 बजे भूंकप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा-असम में तेज़ भूकंप आया। मैं सभी से सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। मैं सभी ज़िलों से अपडेट ले रहा हूं।

Share this Video

वीडियो डेस्क। असम के सोनितपुर में बुधवार सुबह करीब 7.51 बजे भूंकप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा-असम में तेज़ भूकंप आया। मैं सभी से सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। मैं सभी ज़िलों से अपडेट ले रहा हूं। भूकंप का केंद्र बिंदु सोनितपुर था। लोगों ने कई मिनट तक झटके महसूस किए। इसके बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का असर असम के अलावा उत्तर बंगाल तक महसूस किया गया। भूकंप के बाद गुवाहाटी में बिजली सप्लाई ठप्प पड़ गई। भूकंप से कई घरों में दरारें आ गईं। भूकंप का असर 10 किमी दूर बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान और चीन तक देखा गया। आकाशवाणी के अनुसार, भूकंप के झटके अरुणाचल, गुजरात और बिहार में भी महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका सुबह 7.51 बजे आया। इसके बाद दूसरा झटका 7.55 बजे महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजपुर से 43 किलोमीटर पश्चिम में जमीन से 17 किलोमीटर नीचे था। बिहार के मुंगेर, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, पूर्णिया, खगड़िया आदि शहरों तक झटके लगे।

Related Video