गर्मी ने दिखाया विकराल रूप, राजस्थान के चुरू में पारा पहुंचा 50 के पार

रिकार्ड तोड़ गर्मी के बीच सूरज अब मानो आग बरसा रहा है। ऐसे में नौतपा का असर मंगलवार को पूरे उत्तर भारत में दिखाई दिया। राजस्थान के चुरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि एक रिकॉर्ड है। वहीं, आसपास के जिलों में भी भीषण गर्मी रही। इसके अलावा दिल्ली में भी तापमान 47.6 डिग्री और हरियाणा के हिसार में 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते दिन भर चिलचिलाती धूप एवं लू के थपेड़ों से दिल्लीवासियों का हाल बेहाल रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी दो दिन और राहत के कोई आसार नहीं हैं।

/ Updated: May 28 2020, 10:20 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email