महाराष्ट्र में सीएम पद की शपथ लेने के बाद क्या बोले देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने महाराष्ट्र की सेवा करने का मौका दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने हमारा साथ छोड़कर किसी और जगह गठबंधन करना शुरू कर दिया। जिसके चलते महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ। 

/ Updated: Nov 23 2019, 11:48 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. महाराष्ट्र में एक बड़े उलटफेर के साथ सत्ता को लेकर 30 दिन से चल रहा सियासी ड्रामा खत्म हो गया। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री और एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। सत्ता की होड़ से बाहर चल रही भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब हुई। पूरा राजनीतिक घटनाक्रम सिर्फ 10 घंटे में बदल गया।दरअसल, महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन की सरकार बनती दिख रही थी। तीनों पार्टियों के नेताओं की लगातार बैठक हो रही थी। लेकिन अचानक से 10 घंटे में पूरा घटनाक्रम बदल गया।मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने महाराष्ट्र की सेवा करने का मौका दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने हमारा साथ छोड़कर किसी और जगह गठबंधन करना शुरू कर दिया। जिसके चलते महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ। महाराष्ट्र जैसे राज्य में यह कितने समय लागू रहे यह शोभा भी नहीं देता है। इसके चलते महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार की जरूरत थी खिचड़ी सरकार की नहीं। अंत में मैं राष्ट्रवादी पार्टी के नेता अजित पवार को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने हमारा साथ दिया।