गैस कांड: किसकी लापरवाही ने हवा में घोला जहर?

वीडियो डेस्क। देश में जारी कोरोना के कहर के बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस लीकेज का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार सुबह हुई। जहरीली गैस के लीक होने से मासूम समेत 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1000 से अधिक लोग हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। देश में जारी कोरोना के कहर के बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस लीकेज का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार सुबह हुई। जहरीली गैस के लीक होने से मासूम समेत 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1000 से अधिक लोग हॉस्पिटल में एडमिट हैं। स्थानीय प्रशासन और नेवी ने फैक्ट्री के आस-पास के 5 गांवों को खाली करा लिया है। सरकारी अस्पताल में 1000 लोग भर्ती कराए गए हैं। इसके अलावा कई लोगों को गोपालपुरम के प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार तड़के हुई। 5 हजार से अधिक लोग बीमार हो गए है। गैस रिसाव के चलते प्लांट के 3 किमी के दायरे तक लोगों में दहशत फैली थी। 

Related Video