क्यों गिरी बर्लिन की दीवार, जिसका अयोध्या पर आए फैसले के बाद पीएम मोदी ने भी किया जिक्र

9 नवम्बर, 1989 को  बर्लिन की दीवार  तोड़ी गई थी। बर्लिन की दीवार वेस्ट बर्लिन और जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच एक अवरोध थी। इस दीवार ने 28 साल तक बर्लिन शहर को पूर्वी और पश्चिमी टुकड़ों में बांटकर रखा।

/ Updated: Nov 10 2019, 06:15 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 9 नवम्बर, 1989 को  बर्लिन की दीवार  तोड़ी गई थी। बर्लिन की दीवार वेस्ट बर्लिन और जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच एक अवरोध थी। इस दीवार ने 28 साल तक बर्लिन शहर को पूर्वी और पश्चिमी टुकड़ों में बांटकर रखा। इस दीवार को 13 अगस्त 1961 को बनाया गया था और 9 नवम्बर, 1989 में इसे तोड़ दिया गया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जब जर्मनी का विभाजन हो गया, तो सैंकड़ों कारीगर और व्यवसायी प्रतिदिन पूर्वी बर्लिन को छोड़कर पश्चिमी बर्लिन जाने लगे। बहुत से लोग राजनैतिक कारणों से भी समाजवादी पूर्वी जर्मनी को छोड़कर पूंजीवादी पश्चिमी जर्मनी जाने लगे। इससे पूर्वी जर्मनी को आर्थिक और राजनैतिक रूप से बहुत हानि होने लगी। बर्लिन दीवार का उद्देश्य इसी प्रवासन को रोकना था। इस पूरी घटना को बता रहे हैं विदेश मामलों के जानकार अभिषेक खरे।