इतना बड़ा अजगर पकड़ने में वॉलिंटियरों की निकल गई हवा

उड़ीसा के भुवनेश्वर में एक विशालकाय अजगर पकड़े जाने का मामला सामने आया है। इससे पहले ऐसा ही एक बहुत बड़ा अजगर हरियाणा में पकड़ा गया था।

/ Updated: Aug 08 2019, 12:13 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भुवनेश्वर. सांप छोटा हो या बड़ा, कोबरा हो या अजगर, उसे देखकर अच्छे-खासों की हवा निकल जाती है। लेकिन बड़े सांप कम देखने को मिलते हैं। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से सटे पथरगादिया क्षेत्र में करीब 11 फीट लंबे अजगर को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। इसका पीपल फॉर एनिमल्स के वॉलिंटियरों ने रेस्क्यू किया। इस अजगर का पकड़ने में काफी मशक्त करनी पड़ी। बाद में उसे वन विभाग को सौंप दिया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है।

पिछले महीने इससे बड़ा अजगर हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट से रेस्क्यू किया गया था। 15 फीट वजनी उस अजगर का वजन करीब 70 किलो था। कहा गया था कि हरियाणा के 25 साल के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा अजगर पकड़ा गया। यह अजगर इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का था। यह प्रजाति भारत व पड़ोसी देशों में पाई जाती है। यह अजगर सामान्यत: जल स्रोतों के आसपास रहता है। हालांकि यह शांत स्वभाव का होता है, लेकिन खतरा देखकर हमला करने से भी नहीं डरता।