नेता जी के लिए डांस कर वोट मांग रहा एक ग्रुप... पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रचार का निकाला नया तरीका

वीडियो डेस्क।  पंजाब विधानसभा चुनाव में रैलियों पर प्रतिबंध है। सभा भी नेता नहीं कर सकते हैं। इस वजह से प्रचार में नेताओं को खासी दिक्कत आ रही है। फतेहगढ़ साहब के विधायक कुलजीत नागरा  ने इस समस्या का एक हल निकाला है। 

/ Updated: Jan 21 2022, 03:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  पंजाब विधानसभा चुनाव में रैलियों पर प्रतिबंध है। सभा भी नेता नहीं कर सकते हैं। इस वजह से प्रचार में नेताओं को खासी दिक्कत आ रही है। फतेहगढ़ साहब के विधायक कुलजीत नागरा  ने इस समस्या का एक हल निकाला है। कांग्रेसी विधायक कुलजीत नागरा जो कि इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भी है उनका प्रचार इन दिनो लड़के लड़कियों का डांसग्रुप कर रहा है, जो दो तीन मिनट की प्रस्तुति देकर उनके पक्ष में वोट मांग रहा है। इस ग्रुप में युवा लड़के व लड़कियों को शामिल किया गया है। यह ग्रुप भीड़भाड़ वाली जगह पर जाकर अपनी प्रस्तुति देना शुरू कर देता है। जैसे ही लोग जुट जाते हैं तो कांग्रेसी उम्मीदवार के लिए वोट मांगने लगते है। सरहिंद में भी ग्रुप ने प्रस्तुति देते हुए वोट मांगे। विधायक के इस प्रयोग को लोग पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि लेकिन कुछ ऐेस भी है, जो इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि यह ठीक नहीं है। फ्तेहगढ़ साहिब धार्मिक नगरी है। इसलिए भी लोगों का विधायक के इस तरह के प्रचार का तरीका पसंद नहीं आ रहा है। फिर भी विधायक के इस तरह से चुनाव प्रचार के तरीके को खूब सराहना मिल रही है। खासतौर पर युवा मतदाता इसे पसंद कर रहा है।