पंजाब: मोहाली में 50 फीट की ऊंचाई से गिरा झूला, बेहद डरावना है हादसे का Video

पंजाब के मोहाली में 50 फीट की ऊंचाई से एक झूला गिर गया।  झूले में लगभग 50 लोग बैठ थे जिसमें बच्चे भी शामिल थे। झूले में  बैठे लोगों को पता भी नहीं होगा कि उनके साथ इतना भयानक हादसा होने वाला है। 

/ Updated: Sep 05 2022, 02:21 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। पंजाब के मोहाली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां फेज 8 में एक झूला टूटकर 50 फीट की ऊंचाई ने नीचे गिर गया। झूले में लगभग 50 लोग बैठ थे जिसमें बच्चे भी शामिल थे। हवा से सीधे नीचे गिरा तो लोगों की चीख निकल गई। मौके पर भगदड़ मच गई। ये हादसा बेहद डरावना था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आप भी देखिए ये वीडियो।