इन दो पुलिसवालियों ने ऐसी मचा रखी है धूम, पंजाब पुलिस की हो गई नाक में दम

TIK TOK पर अपना टैलेंट दिखाना कोई जुर्म नहीं, लेकिन ड्यूटी छोड़कर ऐसा करना गलती है। गुजरात-यूपी पुलिस के वीडियो वायरल होने के बाद अब पंजाब पुलिस की दो लेडी पुलिसवालियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसा करके अब वे बुरी फंसती नजर आ रही हैं।

/ Updated: Aug 08 2019, 01:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

चंडीगढ़. TIK TOK पर वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करना एक नशा बनता जा रहा है। आलतू-फालतू लोगों की छोड़िए, ड्यूटीवाले भी TIK TOK पर वीडियो बनाकर वायरल करने में लगे हैं। गुजरात और उत्तर प्रदेश के पुलिसवालों के वीडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस की दो लेडी पुलिसकर्मी चर्चाओं में हैं। ये पुलिस की गाड़ी के आगे अलग-अलग जगहों पर वर्दी पहनकर स्टाइल मारती दिखाई दे रही हैं। इनमें एक हैं हेड कांस्टेबल गुरप्रीत कौर। गुरमीत थार जीप में बैठकर स्टाइल मारती दिखीं। बताते हैं कि यह वीडियो सेक्टर-17 महिला थाने के सामने बनाया गया है। दूसरा वीडियो में गुरमीत अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग एक्शन के मूड में आ गया है।


3 लाख लाइक्स हैं..
पुलिस विभाग ने वीडियो पर जांच बैठा दी है। बताते हैं कि दोनों पुलिसकर्मी अच्छी दोस्त हैं। अब दोनों पर एक साथ कार्रवाई की गाज गिर सकती है। जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल गुरप्रीत कौन के TIK TOK पर बनाए गए अकाउंट पर 3 लाख 87 हजार लाइक्स हैं। वहीं करीब 50 हजार फॉलोअर्स। वीडियो सामने आने के बाद इनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस के पीआरओ DSP चरणजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।