टीम इंडिया के गब्बर का बांसुरी वादन, धुन सुनकर आप भी मगन हो जाएंगे

वीडियो डेस्क। टीम इंडिया  के बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में शिखर धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे है। शिखर ने लिखा," आत्मा के लिए संगीत, शांत रहें सकारात्मक रहें। बता दें शिखर आईपीएल 2021 में  दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद वो घर चले गए थे। भारत को जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है। जहां भारत लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि शिखर धवन को श्रीलंका दौरे में टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है। दरअसल अगस्त में विराट कोहली की अगुवाई में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा भी टेस्ट टीम का सदस्य हैं।  इसके अलावा श्रेयस अय्यर सर्जरी के बाद आराम कर रहे हैं और उनके फिट होने को लेकर अभी संशय बना हुआ है। ऐसे में कप्तान के दावेदारों मे वो प्रमुख खिलाड़ी हैं। 
 
/ Updated: May 22 2021, 04:39 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email