जिन के पास नहीं टिकता धन, धनतेरस पर करें ये उपाय...बनीं रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

22 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस की तिथि 23 अक्टूबर तक रहेगी। तिथियों के घटने बढ़ने से ऐसा हुआ है। 22 अक्टूबर की शाम को दीप दान करें। आइये जानते हैं धनतेरस के दिन करने वाले कुछ खास उपाय

/ Updated: Oct 22 2022, 07:00 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदिशी तिथि को धनतेरस (dhanteras) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन आरोग्य के देवता धन्वंतरि और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार ये पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। तिथियों के घटने बढ़ने से 23 अक्टूबर की सुबह भगवान धन्वंतरि की पूजा होगी और 22 अक्टूबर की शाम को दीप दान करें। आइये जानते हैं धनतेरस के दिन करने वाले कुछ खास उपाय
1. जिन लोगों के पास धन नहीं टिकता और हमेशा धन की कमी रहती है उन्हें धनतेरस से दिवाली के दिन तक मां लक्ष्मी को लौंग का एक जोड़ा जरूर चढ़ाएं।
2. अचानक धन प्राप्ति के लिए धनतेरस की शाम को 13 दीपक जलाएं और साथ में 13 कौड़ियां को लेकर आधी रात के समय घर के प्रत्येक कोने में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अचानक धन संपदा प्राप्ति होती है।
3. धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर पूजन करने के बाद रात को 21 चावल के दाने को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर धन रखने वाली जगह पर रख दें। धनतेरस के दिन इस उपाय से आर्थिक संपन्नता आती है।
4. धनतेरस से भाईदूज तक 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में रखकर श्री सूक्त का पाठ करने से धन संबंधी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
5. समाज में पैसे के साथ अगर मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा प्राप्त करना है तो धनतेरस के दिन उस पेड़ की टहनी को तोड़कर घर लाएं जिसमें अक्सर चमगादड़ डेरा जमाएं रहते हों। इस टहनी को घर के मुख्य कमरे में रखें। ऐसा करने से सभी तरह की खुशियां मिलती हैं।