एकादशी को करें ये उपाय...जिंदगी की समस्याएं हो जाएंगी छूमंतर

वीडियो डेस्क। इस बार 5 फरवरी, बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे जया, अजा और भीष्म एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की परेशानियां कुछ कम हो सकती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

/ Updated: Feb 04 2020, 06:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। इस बार 5 फरवरी, बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे जया, अजा और भीष्म एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की परेशानियां कुछ कम हो सकती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी का अभिषेक गाय के दूध से करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
2. भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फूल, पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं। इस उपाय से गुरु ग्रह के दोष भी कम होते हैं।
3. एकादशी पर पीपल पर जल चढ़ाएं और पूजा करें। पीपल भी भगवान विष्णु की ही स्वरूप माना गया है।
4. एकादशी पर गरीबों को भोजन करवाएं व कंबल, घी आदि चीजों का दान करें।
5. गाय के दूध से खीर बनाएं, उसमें थोड़ा केसर भी डालें। इसका भोग भगवान विष्णु को लगाएं। भोग लगाने से पहले खीर में तुलसी के पत्ते जरूर डालें।
6. भगवान विष्णु के मंदिर में पीले रंग का ध्वज चढ़ाएं।