चाहते हैं सुख समृद्धि और वैभव, मंगलवार को ऐसे करें बजरंग बली की पूजा, मिलेगा 3 गुना ज्यादा फायदा

वीडियो डेस्क। इस बार 25 फरवरी, मंगलवार को शुभ योग बन रहा है। इस दिन सूर्योदय से शाम 5.51 तक त्रिपुष्कर योग रहेगा, इसके बाद सर्वार्थसिद्धि योग शुरू हो जाएगा। ये दोनों ही योग बहुत ही शुभ योग माने गए हैं। त्रिपुष्कर योग में की गई पूजा, उपाय आदि का फल 3 गुना होकर मिलता है, जबकि सर्वार्थसिद्धि योग में किए जाने वाले उपाय सफलता प्रदान करते हैं। जानिए इस दिन हनुमानजी की कृपा पाने के लिए कौन-से उपाय करने चाहिए-

/ Updated: Feb 24 2020, 07:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। इस बार 25 फरवरी, मंगलवार को शुभ योग बन रहा है। इस दिन सूर्योदय से शाम 5.51 तक त्रिपुष्कर योग रहेगा, इसके बाद सर्वार्थसिद्धि योग शुरू हो जाएगा। ये दोनों ही योग बहुत ही शुभ योग माने गए हैं। त्रिपुष्कर योग में की गई पूजा, उपाय आदि का फल 3 गुना होकर मिलता है, जबकि सर्वार्थसिद्धि योग में किए जाने वाले उपाय सफलता प्रदान करते हैं। जानिए इस दिन हनुमानजी की कृपा पाने के लिए कौन-से उपाय करने चाहिए-
1. सिंदूर और चमेली के तेल से एक कागज पर स्वस्तिक बनाएं और हनुमानजी की पूजा में रखें। पूजा के बाद इस कागज को तिजोरी या धन स्थान में रखें। ऐसा करने से व्यय में कमी हो सकती है और धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।
2. हनुमानजी को लाल गुलाब की माला चढ़ाएं। इस उपाय से कुंडली के दोष और धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
5. इस दिन मीठा पान हनुमानजी को चढ़ाएं। इसमें गुलकंद, बादाम भी डालें। इस उपाय से परेशानियां दूर हो सकती हैं।
6. इस शुभ योग में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक का पाठ करना चाहिए। अगर आप इनमें से किसी एक का भी पाठ करेंगे तो घर में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है।
7. श्रीरामचरित मानस या श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से मानसिक और शारीरिक बल मिलता है। मानसिक तनाव दूर होता है।
8. व्यापार की गिरावट रोकने के लिए हनुमान जयंती पर सिंदूरी लंगोट हनुमानजी को चढ़ाएं। इससे आपके व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है।