साल में एक बार बनता है महाशिवरात्रि पर ऐसा संयोग...भगवान शिव का इन चीजों से करें अभिषेक

वीडियो डेस्क। महाशिवरात्रि 21 फरवरी यानि शुक्रवार को है। यदि श्रद्धापूर्वक भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है। शिवपुराण में भी बताया गया है कि शिवलिंग का अभिषेक किस चीज से करें तो उसका क्या फल मिलता है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं...

/ Updated: Feb 17 2020, 06:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। महाशिवरात्रि 21 फरवरी यानि शुक्रवार को है। यदि श्रद्धापूर्वक भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है। शिवपुराण में भी बताया गया है कि शिवलिंग का अभिषेक किस चीज से करें तो उसका क्या फल मिलता है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं...
1. शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति शिवलिंग का अभिषेक गाय के घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
2. तेज दिमाग के लिए शिवलिंग का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करना चाहिए, ऐसा शिवपुराण में लिखा है।
3. शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो जीवन के सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
4. शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
5. शिवपुराण के अनुसार, बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है।
6. शिवपुराण के अनुसार, शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।