8 फरवरी को बन रहा है ऐसा योग जो आपको दिला सकता है सबसे बड़ा सुख

वीडियो डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहते हैं। ये नक्षत्र विभिन्न वारों के साथ मिलकर शुभ योग बनाता है। इस बार 8 फरवरी को शनिवार और पुष्य नक्षत्र होने से शनि-पुष्य योग बन रहा है। इस दिन 7 फरवरी की रात करीब 11 बजे से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो 8 फरवरी की रात करीब 10 बजे तक रहेगा। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये हैं शनिदेव के राशि अनुसार उपाय...

/ Updated: Feb 06 2020, 07:22 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहते हैं। ये नक्षत्र विभिन्न वारों के साथ मिलकर शुभ योग बनाता है। इस बार 8 फरवरी को शनिवार और पुष्य नक्षत्र होने से शनि-पुष्य योग बन रहा है। इस दिन 7 फरवरी की रात करीब 11 बजे से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो 8 फरवरी की रात करीब 10 बजे तक रहेगा। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये हैं शनिदेव के राशि अनुसार उपाय...
मेष राशि- सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि- शनि अष्टोत्तर शत नामावली का पाठ करें।
मिथुन राशि- शनिदेव को काली उड़द की दाल चढ़ाएं।
कर्क राशि- राजा दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।
सिंह राशि- शनि पुष्य के शुभ योग में हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
कन्या राशि- शनिदेव के बीज मंत्रों का जाप करें।
तुला राशि- शनिदेव का अभिषेक सरसो के तेल से करें।
वृश्चिक राशि- गरीबों को जूते-चप्पल या काले वस्त्रों का दान करें।
धनु राशि- शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे 11 दीपक लगाएं।
मकर राशि- शनिदेव के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशि- शनि पुष्य पर शमी वृक्ष की पूजा करें
मीन राशि- कुष्ठ रोगियों को भोजन, कपड़े व अन्य चीजों का दान करें।