भूमि पूजन से ठीक पहले उठी राम की मूर्ति में मूंछें लगाने की मांग, जानिए क्या है माझरा ?

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र के हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े ने मांग की है कि अयोध्या के राम मंदिर में बनने वाली भगवान राम की मूर्ति में मूंछें भी लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि राम की मूर्ति में मूंछें न लगाना कलाकारों की गलती है, जिसे उन्हें सुधारना चाहिए। 

/ Updated: Aug 04 2020, 01:06 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र के हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े ने मांग की है कि अयोध्या के राम मंदिर में बनने वाली भगवान राम की मूर्ति में मूंछें भी लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि राम की मूर्ति में मूंछें न लगाना कलाकारों की गलती है, जिसे उन्हें सुधारना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की मूंछें नहीं होंगी तो ऐसे राम के मंदिर का मेरे जैसे भक्तों के लिए कोई अर्थ नहीं है। सवाल ये है कि संभाजी भिड़े ने राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति में मूंछों की कल्पना तो की है लेकिन इंसान की कल्पना में भगवान राम, कृ्ष्ण विष्णु और अन्य देवताओं की मूर्तियां बिना मूंछों के दिखाई गई हैं। ऐसा माना जाता है कि ईश्वर चिर-किशोर होते हैं। जिसे ध्यान में रखकर ही मूर्तियां बनाई जाती हैं।