किन्नर का चेला बनकर पहले की सेवा फिर उतारा मौत के घाट, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

उन्नाव में हुई किन्नर की हत्या के मामले की जांच में जुटी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 14 लाख रुपए के लूटे गए सोने चांदी के जेवर बरामद हुआ हैं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी का पत्नी के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा था। अपना मुकदमा खत्म करने के लिए उसने किन्नर की हत्या कर दी।

/ Updated: Aug 04 2022, 07:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: यूपी के उन्नाव में हुई किन्नर की हत्या के मामले की जांच में जुटी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 14 लाख रुपए के लूटे गए सोने चांदी के जेवर बरामद हुआ हैं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी का पत्नी के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा था। अपना मुकदमा खत्म करने के लिए उसने किन्नर की हत्या कर दी। इसके अतिरिक्त मृतक किन्नर के साथ रहते हुए उन्हें पैसे की कमी रहती थी। चेला बन कर साथ रहने वाले तीन किन्नर ने एक राय होकर घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार हत्यारोपी के पास से आला कत्ल सहित सोने जेवर के 24 आइटम सहित कुल 28 चीजें बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग ₹14 लाख बताई जाती है।

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 29-30 जुलाई की रात किन्नर मुस्कान की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में सोनू किन्नर पुत्र राजू कश्यप निवासी मथुरा यमुना पल्ली पार लक्ष्मी नगर थाना चंद्रावली जनपद मथुरा ने तहरीर देकर रूबी किन्नर, अन्नू किन्नर और सलौनी किन्नर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। खुलासा में मृतक किन्नर मुस्कान के पति सोनू ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

घटनाक्रम के संबंध में एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि साल मथुरा की रहने वाली सलौनी का पत्नी से लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद वह हिजड़ा के रूप में परिवर्तित हो गया और संदीप से सलौनी बन गया। उसके साथ रूबी और अन्नू नाम की दो किन्नर मुस्कान के यहां रहते थे। यहां पर उन्हें खर्च के लिए पैसे नहीं मिलते थे। इसलिए घर में ही चोरी करनी पड़ती थी। जिसको लेकर मुस्कान किन्नर ने रूबी और अन्नू की कई बार पिटाई कर दी। सलौनी ने बताया कि पत्नी से मुकदमा चलने के कारण उसे भी काफी खर्च था। मुस्कान के साथ उसका पति सोनू और ड्राइवर मनोज हमेशा साथ रहते थे। जिससे उन्हें मौका नहीं मिलता था।