राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द होने पर बोले भाजपा सांसद, 'मोदी और योगी से मांफी मांगते तो कम होता गुस्सा'

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपना अयोध्या दौरा स्थगित कर दिया है। वह 5 जून को अयोध्या नहीं आएंगे। हालांकि, दौरा रद्द करने की वजह वह दो दिन बाद यानी 22 मई को बताएंगे। ​​​​​केसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का जबरदस्त विरोध किया था।

/ Updated: May 20 2022, 06:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोण्डा: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपना अयोध्या दौरा स्थगित कर दिया है। वह 5 जून को अयोध्या नहीं आएंगे। हालांकि, दौरा रद्द करने की वजह वह दो दिन बाद यानी 22 मई को बताएंगे। ​​​​​केसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का जबरदस्त विरोध किया था।

बृजभूषण शरण ने चेतावनी दी थी कि जब तक राज उत्तर भारतीयों को ‘अपमानित’ करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे, तब तक उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद पूर्वांचल के कई जिलों में राज ठाकरे के विरोध को लेकर पोस्टर भी लगाए गए थे।

लगातार जारी विरोध के बीच शुक्रवार सुबह राज ठाकरे ने अयोध्या दौरा स्थगित करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- वे 22 मई को पुणे में अपनी रैली में अयोध्या दौरे स्थगित करने पर अधिक जानकारी साझा करेंगे। बताया जा रहा है कि विरोध के चलते राज के राजनीतिक सलाहकारों ने उन्हें अपना दौरा स्थगित करने की सलाह दी थी।

विरोध जारी रहेगा: बृजभूषण शरण
राज ठाकरे का दौरा कैंसिल करने की खबर पर सांसद बृजभूषण शरण की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे का विरोध का अभियान जारी रखेंगे। 5 जून को सरयू तट पर भव्य आरती कर 10 लाख लोगों के साथ विरोध दर्ज कराएंगे।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा का विरोध किया था। सांसद उत्तर भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। सांसद ने कहा कि जब तक वे माफ़ी नहीं मांग लेंगे, तब तक उन्हें उत्तर प्रदेश की धरती पर कदम भी नहीं रखने दिया जाएगा। सांसद तय कार्यक्रम के अनुसार चार जून को रामनगरी के तट पर लाखों उत्तर भारतीयों के साथ मां सरयू आरती करेंगे।

आगामी पांच जून को मनसे प्रमुख राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा प्रस्तावित थी। गौरतलब है कि राज ठाकरे पर 2008 में 'मराठी मानुस' के समर्थन में आंदोलन के दौरान रेलवे की परीक्षा देने के लिए मुंबई के कल्याण पहुंचे थे। जहां उत्तर भारतीयों के साथ मनसे के कार्यकर्ताओं ने मारपीट किया था। इसके अलावा भी कई बार उत्तर भारतीयों को लेकर विवादित बयान दे चुकें है।
 

Read more Articles on