सरयू तट पर बृजभूषण शरण सिंह ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, 5 लाख उत्तर भारतीयों को जुटाने का दावा हुआ फेल

कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सरयू तट के करीब बने राम कथा पार्क में सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे के चीफ राज ठाकरे का कार्यक्रम कैंसिल हो जाने के बावजूद उन्होंने उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया था ।उनका दावा था की 5 लाख उत्तर भारतीय अयोध्या में इकट्ठा होंगे और योगी के जन्मदिन पर 51 कुंटल का लड्डू काटा जाएगा। 

/ Updated: Jun 05 2022, 04:49 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अयोध्या: कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सरयू तट के करीब बने राम कथा पार्क में सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे के चीफ राज ठाकरे का कार्यक्रम कैंसिल हो जाने के बावजूद उन्होंने उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया था ।उनका दावा था की 5 लाख उत्तर भारतीय अयोध्या में इकट्ठा होंगे और योगी के जन्मदिन पर 51 कुंटल का लड्डू काटा जाएगा। लेकिन दावे के विपरीत कार्यक्रम दिखाई पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर रखी कुर्सियां खाली थी। लोगों का कहना था संख्या हजारों में है। उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा में कार्यक्रम के बहाने उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे के चीफ राज ठाकरे पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि राज ठाकरे अपने अहंकार को नहीं जीत सके। इसीलिए वह अयोध्या नहीं आ पाए। उन्होंने कहा भगवान की शरण में जाने से पहले उनके सामने झुकना पड़ता है ।लेकिन वह नहीं झुके। उन्होंने भगवा राजनीति करने का पूरा प्रयास किया लेकिन अहंकार से किया मन से नहीं। उन्होंने कहा अयोध्या से नहीं लड़ूंगा लेकिन लडाऊंगा जरूर। क्योंकि अयोध्या के लोगों की दिक्कतें बहुत है। इसलिए यहां के लोगों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा अयोध्या वासी यहां के नागरिक होने की सजा पा रहे हैं। यहां की समस्याओं को सीएम और पीएम तक ले जाने का काम किया जाएगा। सांसद, विधायक और मेयर का उत्तरदायित्व अयोध्या की जनता के प्रति होना चाहिए था ना कि किसी व्यक्ति विशेष के प्रति। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने लाव लश्कर के साथ रैली निकालकर हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया।
 

Read more Articles on