पूजा के दीपक से उठ रही लौ ने पूरे घर में लगा दी आग, फ्लोर पर फंसे 12 लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाया

नोएडा के सेक्टर-20 में शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए जलाए गए दीपक से एक डॉक्टर के बंगले में आग लग गई। इससे बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग इमारत में फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को दमकलकर्मियों ने बचा लिया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

/ Updated: Jun 24 2022, 08:31 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-20 में शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए जलाए गए दीपक से एक डॉक्टर के बंगले में आग लग गई। इससे बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग इमारत में फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को दमकलकर्मियों ने बचा लिया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा, ‘सुबह करीब 10 बजे हमें सेक्टर-20 के डी ब्लॉक में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकलकर्मी और तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। ’ सिंह ने कहा कि डॉक्टर ने सुबह के समय पूजा-अर्चना के लिए दीपक जलाया था जिससे बंगले की पहली मंजिल पर आग लग गई जहां बच्चों सहित 13 लोग फंस गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि बंगले के अंदर पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) पैनलिंग थी, जिसकी वजह से बहुत अधिक धुआं निकला और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।