
विकास दुबे ने दरोगा से छीनी पिस्टल और पुलिसकर्मियों पर कर दी फायरिंग
उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर करने के बाद विकास खुद को सुरक्षित समझ रहा था लेकिन कानपुर में घुसते ही उसकी गाड़ी पलट गई और विकास से दरोगा की पिस्टल लेकर भागने का प्रयास किया। उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की जिसमें 5 पुलिस जवान घायल हुए है। जवाबी फायरिंग में उसका एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना लगभग 6.30 बजे की है। 7 बजकर 55 मिनट पर डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की जिस कार से विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था, उसका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद विकास दुबे पुलिस की पिस्टल छीन भागने की कोशिश की पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। विकास को कमकर और सीने में गोली लगी जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वीडियो डेस्क। उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर करने के बाद विकास खुद को सुरक्षित समझ रहा था लेकिन कानपुर में घुसते ही उसकी गाड़ी पलट गई और विकास से दरोगा की पिस्टल लेकर भागने का प्रयास किया। उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की जिसमें 5 पुलिस जवान घायल हुए है। जवाबी फायरिंग में उसका एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना लगभग 6.30 बजे की है। 7 बजकर 55 मिनट पर डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की जिस कार से विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था, उसका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद विकास दुबे पुलिस की पिस्टल छीन भागने की कोशिश की पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। विकास को कमकर और सीने में गोली लगी जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
10 जुलाई को लेने गई थी पुलिस
10 जुलाई को सुबह 6.30 बजे यूपी एसटीएफ की टीम विकास को उज्जैन से गिरफ्तार कर कानपुर ले जा रही थी। लेकिन शहर से 17 किमी पहले बर्रा थाना इलाके में सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई। विकास उसी गाड़ी में बैठा था। हादसे के बाद उसने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीने और कमर में दो गोली लगीं। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया।