उदासीन आश्रम के महंत ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ की थी छेड़छाड़, दो साल बाद पीड़िता को कोर्ट से मिला न्याय

 घर में घुसकर महिला और किशोरियों के साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना के बाद कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। पोस्को कोर्ट के द्वारा मामले को संज्ञान लिया जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ़ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार की माँ बेटियां आज भी न्याय की उम्मीद पाले बैठी हुईं हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ़ कब तक कार्रवाई कर पाती है। 

/ Updated: Apr 25 2022, 08:54 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: क़रीब दो वर्ष पूर्व हुई घर में घुसकर महिला और किशोरियों के साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना के बाद कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। पोस्को कोर्ट के द्वारा मामले को संज्ञान लिया जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ़ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार की माँ बेटियां आज भी न्याय की उम्मीद पाले बैठी हुईं हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ़ कब तक कार्रवाई कर पाती है। 

10 जुलाई 2020 को थाना गोविंद नगर इलाके के जयसिंह पुरा स्थित उदासीन आश्रम में हुई घटना के शिकार हुए पीड़ित परिवार को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। पीड़ित परिवार आज भी न्याय की उम्मीद लेकर बैठा हुआ है। वही पीड़ित परिवार की बेटी और मां ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। हम लोग इस घर में कई वर्षों से रह रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्व घर पर कब्जा करना चाहते हैं। कब्जे को लेकर 10 जुलाई 2020 को कुछ दबंगों के द्वारा हमारे साथ घर में घुसकर मारपीट और बेटियों के साथ बुरी नियत से पकड़ कर छेड़खानी की गई। 

पुलिस के द्वारा खानापूर्ति करते हुए कार्रवाई की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी हरिशर्णानंद महाराज आज भी खुले आसमान के नीचे बेफिक्र होकर घूम रहा है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पॉस्को कोर्ट के द्वारा हरिशर्णानंद महाराज महाराज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार आज भी न्याय की गुहार पुलिस प्रशासन और कोर्ट से लगा रहा है। देखना यह होगा कि क्या इस पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या फिर हजारों केसों की तरह यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाता है।

बता दें कि गोविंद नगर थाना इलाके के जयसिंह पुरा स्थित उदासीन आश्रम के महंत हैं हरिशरणानंद महाराज। गुरु शरणानंद के शिष्य होने के कारण जिला पुलिस प्रशासन आरोपी पर कोई भी कार्रवाई करने से कतरा रहा है। इतना ही नहीं आरोपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण भी पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है।