उन्नाव में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर डेढ़ लाख तिरंगे लगाएंगे भाजपाई, जानिए क्या हैं तैयारियां

उन्नाव जिले में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव में  निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को जिले के भाजपाई पदाधिकारी व  कार्यकर्ता बहुत ही भव्य तरीके से मनाएंगे। उन्नाव में भाजपा से जुड़े पदाधिकारी जिले हर घर में अभियान चलाकर डेढ़ लाख तिरंगे झंडे लगाएंगे।

/ Updated: Aug 02 2022, 01:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव में  निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को जिले के भाजपाई पदाधिकारी व  कार्यकर्ता बहुत ही भव्य तरीके से मनाएंगे। उन्नाव में भाजपा से जुड़े पदाधिकारी जिले हर घर में अभियान चलाकर डेढ़ लाख तिरंगे झंडे लगाएंगे। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर  तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारियां भाजपाई कर रहे हैं।  जिले में 6 विधानसभा  हैं। प्रत्येक विधानसभा में 25000 झंडे लगाए लगाए जाएंगे।  सभी विधानसभाओं में कुल डेढ़ लाख झंडे लगाने का लक्ष्य लेकर भाजपाई तैयारियां कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने बताया कि  भाजपाई रघुपति राघव राजा राम,  भारत मां की जय जैसे उद्घोष के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे और घर घर जाएंगे। सभी घरों पर तिरंगे झंडे लगाएंगे।

Read more Articles on