किसानों को खेत और हर घर में पानी, 2024 है लक्ष्य... काशी पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह क्या बोले?

वीडियो डेस्क। विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी में जलनिगम के अफसरों संग समीक्षा करने पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यशाला में भी हिस्सा लिया। 

/ Updated: Apr 24 2022, 07:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी में जलनिगम के अफसरों संग समीक्षा करने पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यशाला में भी हिस्सा लिया। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग की बैठक हुई है। इन जरुरतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि, सभी किसानों के खेत तक पानी पहुंचे। नलों से शुद्ध और साफ पानी लोगों को घरों में मिले और 2024 तक बुंदेलखंजड से लेकर काशी तक गांव में प्रत्येक अंतिम व्यक्ति को नल के माध्यम से शुद्ध पानी मिले। उन्होंने कहा ये सपना हमारे पीएम मोदी का है, जिसे हम सब मिलकर साकार करेंगे। बाढ़ की भी व्यवस्था हो रही है। पूर्वांचल में जो भी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं, जिन नदियों में बाढ़ आती है, उनकी परियोजनाओं का टेंडर हो चुका है। जो मई-जून तक पूरी हो जाएंगी।