बर्थ डे पार्टी में बड़ा हादसा, भरभराकर गिर गई मकान की छत... दर्दनाक Video
वीडियो डेस्क। यूपी के आगरा में रात 8:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के ताजगंज एरिया के धांधूपुरा में एक बर्थडे पार्टी के दौरान मकान की छत गिर गई। पड़ोसियों का कहना है कि ये मकान 30 साल पुराना है जिसमें रिनोवेशन का काम चल रहा था। सोमवार रात सोनू के दोस्त अनिकेत चौधरी की बर्थडे थी।
वीडियो डेस्क। यूपी के आगरा में रात 8:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के ताजगंज एरिया के धांधूपुरा में एक बर्थडे पार्टी के दौरान मकान की छत गिर गई। पड़ोसियों का कहना है कि ये मकान 30 साल पुराना है जिसमें रिनोवेशन का काम चल रहा था। सोमवार रात सोनू के दोस्त अनिकेत चौधरी की बर्थडे थी। मकान के दूसरे फ्लोर पर पार्टी थी जिसमें 40 से 50 लोग शामिल हुए थे। सभी डीजे की तेज आवाज पर डांस कर रहे थे। तभी फर्स्ट फ्लोर की छत टूटकर गिर गई। जोरदार आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर आनन-फानन पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ पहुंची। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 15 लोग घायल हो गए। हादसे में बर्थडे बॉय बाल-बाल बच गया।