Video: हक के लिए जमींदोज हुई महिला... गर्दन तक खुद को जमीन में गाड़ा, दर्द सुन आप भी पसीज जाएंगे

वीडियो डेस्क। आगरा के सिकंदरा में भू-माफिया से परेशान एक महिला ने खुद को जमीन में गाड़ कर समाधि लेने का प्रयास किया। महिला ने कहा कि गांव के कुछ दबंग लोग उसे परेशान कर रहे हैं जब तक उन पर कार्यवाई नहीं होती तब तक वो अन्न जल ग्रहण नहीं करेगी। 

/ Updated: Oct 22 2021, 09:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। आगरा के सिकंदरा में भू-माफिया से परेशान एक महिला ने खुद को जमीन में गाड़ कर समाधि लेने का प्रयास किया। महिला ने कहा कि गांव के कुछ दबंग लोग उसे परेशान कर रहे हैं जब तक उन पर कार्यवाई नहीं होती तब तक वो अन्न जल ग्रहण नहीं करेगी। महिला का नाम प्रेमलता है जो बाईपुर गांव की रहने वाली है।  महिला ने गांव के ही रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र सिंह, शांत कुमार, अश्वनी यादव और अन्य लोगों  पर आरोप लगाया कि दबंग उसको खेत पर काम नहीं करने देते हैं। खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार को कानूनगो और लेखपाल आए थे और गलत पैमाइश कर हमारा खेत दूसरे पक्ष के कब्जे में दिलवा दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह महिला ने अपने खेत में गड्ढा खोद कर उसमें समाधि ले ली। 5 घंटे तक महिला मिट्टी में ही धंसी रही। महिला का वीडियो वायरल होने के बाद  प्रशासन ने संज्ञान लिया। एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम और थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को समझाकर दोबारा पैमाइश कराई गई। खेत कब्जे में आने के बाद महिला संतुष्ट हुई और पुलिस ने उसे समाधि से बाहर निकाला।