हाथी के सामने बजा रहे थे ढोल-नगाड़े, गुस्से में रौंद डाला लोगों को

बेजुबान जानवर अपने साथ होने वाले अत्याचार को सहते जाते हैं। लेकिन कई बार जब उनसे तकलीफ सहन नहीं हो पाती, तो वो बदला भी ले लेते हैं। ऐसा ही कुछुए श्रीलंका के कोलंबो में। 

/ Updated: Sep 10 2019, 05:43 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

श्रीलंका: बेजुबान जानवर अपने साथ होने वाले अत्याचार को सहते जाते हैं। लेकिन कई बार जब उनसे तकलीफ सहन नहीं हो पाती, तो वो बदला भी ले लेते हैं। ऐसा ही कुछुए श्रीलंका के कोलंबो में। 

यहां लोग पारंपरिक त्यौहार के दौरान हाथियों का इस्तेमाल करते हैं। कई हाथियों से कई-कई घंटे काम करवाया जाता है। लेकिन बीते शनिवार इस आयोजन के बीच में एक हाथी का मूड चिढ़ गया। कई लोग उसके सामने ढोल-नगाड़े बजाकर डांस कर रहे थे। लेकिन तभी हाथी ने अपना आक्रामक रूप दिखा दिया।  

हाथी ने अचानक आसपास के लोगों पर अटैक कर दिया। कई लोग उसके पैरों के नीचे कुचले गए। इस हादसे का वीडियो भी जारी हुआ, जो काफी डरावना है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 18 लोग घायल हुए। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है।