मलबे के नीचे दबे पिल्लों को देख रोती रही मां

मां तो मां होती है। चाहे वो इंसान हो या जानवर। बच्चों को तकलीफ में देखकर मां परेशान हो जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल को छू लेने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां का दर्द साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। 

/ Updated: Sep 05 2019, 05:12 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नई दिल्ली: मां तो मां होती है। चाहे वो इंसान हो या जानवर। बच्चों को तकलीफ में देखकर मां परेशान हो जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल को छू लेने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां का दर्द साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। 

वायरल हो रहे वीडियो को देख आप रो देंगे। दरअसल, इस वीडियो में कुछ पिल्ले मलबे के नीचे दबे नजर आ रहे हैं। उनकी मां उन्हें निकालने की काफी कोशिश करती है। लेकिन नहीं निकाल पाती। इसके बाद वो रोने लगती है। 

कुछ देर बाद पहुंचे एनिमल रेस्क्यू टीम पिल्लों को निकालने की कोशिश करते हैं। तो ये मां भी उनके साथ पत्थरों को हटाने लगती है। बच्चों के निकलने तक बेचैन ये मां रोती रहती है। दरअसल, मलबे में दबे पिल्लों को लोगों ने मरा समझ लिया था। लेकिन इस मां को यकीन था कि उसके बच्चे जिंदा हैं। 

इस वीडियो को Animal Aid Unlimited, India ने शेयर किया है, जिसे अभी तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस इमोशनल वीडियो पर लोगों ने मां की ममता को सलाम करते हुए कई कमेंट्स किये हैं।