छटपटाता रहा कुत्ता, मुस्कुराती रही महिला

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपने अच्छे-बुरे मोमेंट्स शेयर करते हैं। लेकिन कुछ लोग इंसानियत को शर्मसार करने वाले काम भी कर शेयर कर देते हैं। हाल ही में सोशल साइट्स पर ऐसा ही एक बर्बरतापूर्ण वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। 

/ Updated: Sep 03 2019, 05:00 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मलेशिया: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपने अच्छे-बुरे मोमेंट्स शेयर करते हैं। लेकिन कुछ लोग इंसानियत को शर्मसार करने वाले काम भी कर शेयर कर देते हैं। हाल ही में सोशल साइट्स पर ऐसा ही एक बर्बरतापूर्ण वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।  

इस वीडियो में एक महिला मात्र अपने शौक के लिए एक मासूम पिल्ले की आंखों में बार-बार जलती सिगरेट घुसाती नजर आई। महिला ने मासूम की गर्दन पकड़ रखी थी। उसका मुंह टेप से बंधा था, जिसके कारण वो भौंक नहीं पा रहा था। महिला पहले सिगरेट का कश ले रही थी। इसके बाद जलती सिगरेट कुत्ते की आंखों में घुसा दे रही थी।  

इस वीडियो के सामने आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने महिला की गिरफ्तारी की मांग भी की। कुछ लोगों ने इस वीडियो को शेयर कर करने के बाद मलेशियन पुलिस को भी टैग किया। इसके बाद कई लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया। 

वीडियो इतना बर्बर है कि हम आपको पूरा नहीं दिखा सकते। फिलहाल महिला गिरफ्तार हुई है या नहीं, ये बात सामने नहीं आई है।