70 फीसदी ज्यादा खतरनाक है कोरोना का नया रूप... बदले वायरस से इस देश में मचा हड़कंप

वीडियो डेस्क। ब्रिटेन में कोरोनावायरस में म्यूटेशन की बात सामने आने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। कई देशों ने कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। 18 देशों ने ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर रोक लगा दी हैं। 

/ Updated: Dec 21 2020, 08:49 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। ब्रिटेन में कोरोनावायरस में म्यूटेशन की बात सामने आने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। कई देशों ने कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। 18 देशों ने ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर रोक लगा दी हैं। इस बैन के बीच ब्रिटेन से निकलने के लिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारत ने 31 दिसंबर तक ब्रिटेन की सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। वायरस का यह नया बदला स्वरूप 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक का कहना है कि स्थिति 'बेहद गंभीर' है और सरकार एक 'बेकाबू' वायरस के नए स्वरूप को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह एक जानलेवा बीमारी है, हमें इसे नियंत्रण में रखने की जरूरत है और इस नए स्वरूप ने इस काम को और मुश्किल बना दिया है।