इमारतें गिरीं, घर टूटे... सड़क पर गुजारी खौफनाक रात, खतरनाक भूकंप से थर्राया मैक्सिको, देखें Video

वीडियो डेस्क।  नॉर्थ-अमेरिकी देश मैक्सिको में मंगलवार रात भीषण भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.0 थी। इस जबर्दस्त भूकंप से पहाड़ तक हिल उठे। गनीमत रही कि इस प्राकृतिक हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। इस भूकंप के बाद सुनामी(tsunami) का alert जारी किया गया है। 

/ Updated: Sep 08 2021, 01:03 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  नॉर्थ-अमेरिकी देश मैक्सिको में मंगलवार रात भीषण भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.0 थी। इस जबर्दस्त भूकंप से पहाड़ तक हिल उठे। गनीमत रही कि इस प्राकृतिक हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। इस भूकंप के बाद सुनामी(tsunami) का alert जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का असर इतना तेज था कि लोग खुले एरिया की ओर दौड़ पड़े। रातभर लोग सड़क पर डरे-सहमे बैठे रहे। मैक्सिकों में पिछले लंबे समय से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। मैक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का सबसे अधिक असर गुएरेरो राज्य के एकापुल्को में दिखाई दिया। यहां भूकंप से पेड़ तक गिर गए। वहीं पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर टूटकर सड़कों पर आ गिरे। भूकंप से बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई। जिस समय यह भूकंप आया, तब बारिश भी हो रही थी। ऐसे में लोग ज्यादा घबरा गए। लोग घर आदि छोड़कर भाग खड़े हुए। लोगों ने सारी रात सड़कों और फुटपाथ पर गुजारी। मैक्सिको के प्रधानमंत्री मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने मीडिया को बताया कि भूकंप के झटकों से पहाड़ तक हिल उठे। कई बिल्डिंग्स को भारी नुकसान पहुंचा है। इसका आकलन किया जा रहा रहा है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। मैक्सिकों में पिछले कई समय से लगातार प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। इससे लोग डरे हुए हैं। इससे पहले बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी थी।