इस खास वजह से सिर्फ 20 जनवरी को ही शपथ लेते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, सालों पहले बना था ये नियम

वीडियो डेस्क। 20 जनवरी,2021 केलेंडर का वो दिन जब विश्व का सबसे पावरफुल व्यक्ति शपथ लेगा। जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने के ढाई महीने बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम होता है। आपकों बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति 20 जनवरी को ही शपथ लेते हैं।

Share this Video

वीडियो डेस्क। 20 जनवरी,2021 केलेंडर का वो दिन जब विश्व का सबसे पावरफुल व्यक्ति शपथ लेगा। जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने के ढाई महीने बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम होता है। आपकों बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति 20 जनवरी को ही शपथ लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तारीख का उल्लेख अमेरिकी संविधान में 20 वें संशोधन के तहत किया गया था जिसमें राष्‍ट्रपति की इनॉग्रेशन तिथि को 20 जनवरी तय किया गया। इसलिए नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति 20 जनवरी को ही शपथ ग्रहण करते हैं। इसके पहले शपथ ग्रहण चार मार्च को होता था। 1937 के पहले तक शपथ ग्रहण 5 मार्च को आयोजित किया जाता था। आपको ये भी बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव प्रत्येक लीप ईयर यानि कि हर चार साल बाद जब फरवरी 29 दिन की होती है उसी साल में किया जाता है। यहां मध्यावधइ चुनाव नहीं होते यदि किसी कारण राष्ट्रपति पद रिक्त हो जाए, तो तत्काल उपराष्ट्रपति ही राष्ट्रपति बन जाता है। इस बार जो बाइडन राष्ट्रपति पद की और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति की शपथ लेंगे। कार्यक्रम कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद में बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) होगा। 

Related Video