चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाला एक 14 साल का बच्चा आने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूद गया। मरने से पहले बच्चे ने अपनी मां को याद किया था। 

चीन: आज के समय में लोग अपनी जिंदगी में काफी बिजी रहने लगे हैं। मॉडर्न लाइफ ऐसी हो गई है कि पेरेंट्स को अपने बच्चों की लाइफ से जुडी बातें ही नहीं पता होती। माता-पिता और बच्चों के बीच कन्वर्सेशन गैप के कारण कई तरह की समस्याएं आती हैं। आज के समय में बच्चों की लाइफ में भी काफी स्ट्रेस होता है, जिसे वो अपने माता-पिता के साथ शेयर नहीं कर पाते और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। इसका नतीजा होता है कि वो कुछ गलत फैसले उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन के शिचुआन से सामने आया है, जहां 14 साल के एक बच्चे ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिनर करने के बाद गया कमरे में 
बच्चे का नाम वांग जीअले था। जानकारी के मुताबिक, वांग 24 अक्टूबर को स्कूल से घर लौटा। वो घर पर बिल्कुल नॉर्मल था। उसने अपना होमवर्क भी किया। डिनर करने के बाद वांग अपने कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद वांग के चीखने की आवाज आई। वांग ने अपनी मां को आवाज देते हुए आई लव यू कहा। इसके बाद वो अपने कमरे की खिड़की से कूद गया। जब तक वांग की मां कमरे में पहुंची, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

कमरे से मिले दो सुसाइड लेटर 
वांग के कमरे से दो सुसाइड नोट बरामद किया गया। इसमें एक लेटर वांग ने अपनी मां के लिए छोड़ा था। इसमें वांग ने अपनी मां से माफ़ी मांगी थी जबकि दूसरा लेटर उसने अपनी स्कूल की क्रश के लिए लिखा था। जिसमें उसने बताया कि कैसे उसकी बातें वांग को प्रभावित करती थी। अपनी चिट्ठियों में वांग ने बताया कि वो बाहर से खुश दिखता था लेकिन हर रोज वो रोते हुए ही सोता था। उसे काफी अकेलापन महसूस होता था, जिसे वो बता नहीं पाता था।

स्कूल ने नहीं की मदद 
वांग के पेरेंट्स जानना चाहते थे कि उसके स्कूल में आखिर क्या हुआ था? कुछ स्टूडेंट्स ने बताया कि वो ै दिनों से परेशान था। कुछ ने उसे रोते हुए भी देखा था। लेकिन स्कूल ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से इंकार कर दिया। कुछ स्टूडेंट्स के मुताबिक, जिस दिन वांग ने आत्महत्या किया, उस दिन स्कूल के एक टीचर ने उसे डांट लगाई थी। पेरेंट्स से बातचीत ना होने के कारण वांग अपने मन की बात बता नहीं पाया और इतना बड़ा कदम उठा लिया।